Add To collaction

लेखनी कहानी -13-Feb-2023 अफसाना

गजल 


तेरे मेरे इश्क का एक अफसाना बन गया 
भोला भाला एक लड़का दीवाना बन गया 

तेरी गलियों को ही आशियाना बना लिया 
अपना घर छोड़े हुए एक जमाना हो गया 

हथेली पे मेरा नाम लिख के मुस्कुराना तेरा 
इसी अदा पर ये दिल तेरा परवाना हो गया 

नजरों से जो तूने मेरी रूह को छू लिया है 
मेरे लिये तो ये खुदा का  फरमान हो गया 

धीरे धीरे तू ही मेरी मंजिल बनती चली गई 
तुझे पाना ही मेरा इकलौता अरमान हो गया 

तेरे  मेरे इश्क के चर्चे इस  कदर होने लगे हैं 
सुन सुन के जालिम जमाना परेशान हो गया 

दुनिया को ठुकरा कर जो तूने अपनाया मुझे 
अपने दीवाने पे जाना ये तेरा अहसान हो गया 

श्री हरि 
13.2.23 


   8
2 Comments

Gunjan Kamal

13-Feb-2023 10:27 PM

बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 🙏🏻🙏🏻

Reply

Hari Shanker Goyal "Hari"

14-Feb-2023 08:04 AM

धन्यवाद मैम

Reply